नैनपुर: नवागत कलेक्टर का नैनपुर दौरा, सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण
Nainpur, Mandla | Apr 15, 2026 नवागत कलेक्टर राहुल नामदेव धोते ने बुधवार 1 बजे सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए डॉक्टर और स्टाफ से आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने मरीज से चर्चा कर मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं एवं भोजन के बारे में पूछा साथ ही अस्पताल में साफ सफाई, दवाइयां की उपलब्धता और उपचार व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।