चान्दन: पिड़रा गांव के पास बाइक दुर्घटना में एक युवक जख्मी
Chanan, Banka | Apr 16, 2026 आनंदपुर थाना क्षेत्र के सूईया- सिमुलताला रोड स्थित पिड़रा गांव के निकट गुरुवार शाम को बाइक दुर्घटना में एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान फुल्लीडुमर निवासी सचिन दास के रूप में हुई है। जख्मी को शाम करीब 7 बजे इलाज के लिए सीएचसी कटोरिया में भर्ती कराया गया है।