उरई: ग्राम हरदोई गुर्जर के पास सावरियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, दो दर्जन के करीब लोग घायल, एक महिला की दर्दनाक मौत
Orai, Jalaun | May 15, 2026 शनिवार की शाम लगभग 6:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के गेट थाना क्षेत्र के ग्राम हरदोई गुर्जर के पास एक प्राइवेट बस सवारियां लेकर उरई की तरफ आ रही थी तभी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और दो दर्जन के करीब लोग घायल हुए वहीं मौके पर अधिकारी पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया