अतरी: सात निश्चय 3 कार्यक्रम में जनसंवाद, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
अतरी प्रखंड के डिहुरी गांव में आयोजित सात निश्चय-3 पर संवाद सह कार्यक्रम में अतरी विधायक रोमित कुमार शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विकास योजनाओं तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद किया। कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि श्रवण केवट द्वारा किया गया।