गोपालगंज: नगर थाना क्षेत्र से चोरी हुई बाइक को नगर थाने की पुलिस ने 2 घंटे में किया बरामद, वाहन मालिक को वाहन सौपा
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र से चोरी हुई बाइक को नगर थाने की पुलिस ने 2 घंटे में बरामद कर लिया। वहीं बरामद किए गए बाइक को नगर थाने की पुलिस ने वाहन मालिक को वाहन सौंप दिया। बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र से अज्ञात चोरों के द्वारा युवक की बाइक चोरी कर ली गई थी।