Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
image
image
image
image
image

मधुबनी (अरेर): अरेर थाना क्षेत्र के अरेर उत्तरी पंचायत अंतर्गत बीचखाना गांव में बीती रात भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस दर्दनाक हादसे में पीड़ित परिवार का लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर खाक हो गया, वहीं जान बचाने के लिए छत से कूदने से गृहस्वामी घायल हो गए और दो बाइक व मवेशी भी बुरी तरह झुलस गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना बीचखाना गांव के वार्ड नंबर एक में हुई है। पीड़ित गृहस्वामी प्रमोद मिश्र ने बताया कि वे रात में अपने घर की छत पर सोए हुए थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य नीचे के कमरों में विश्राम कर रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे अचानक धुंआ उठने लगा, जिससे प्रमोद मिश्र की नींद खुली। जब वे सीढ़ी के रास्ते नीचे उतरने की कोशिश कर रहे थे, तब आग और धुएं की भयंकर लपटों ने उन्हें घेर लिया। खुद को बचाने के लिए उन्हें मजबूरन छत से नीचे छलांग लगानी पड़ी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। सीढ़ी घर के नीचे बड़ी संख्या में उपले रखे हुए थे, जिसके कारण आग की भयावहता चरम पर पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घर में रखी दो मोटरसाइकिल एक होंडा एसपी और एक स्प्लेंडर प्लस जलकर पूरी तरह राख हो गई। एक गाय और उसका बछड़ा आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। घर में रखा अनाज, कपड़े और अन्य जरूरी घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। अनुमानित तौर पर इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति की क्षति हुई है। घटना के वक्त चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों की नींद खुली। ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर भारी मशक्कत और सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया, जिससे आग को आसपास के अन्य घरों तक फैलने से रोक लिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है और पीड़ित परिवार सदमे में है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Benipatti, Madhubani | Jul 26, 2026