बिहपुर: साइबर थाना नवगछिया की कार्रवाई, ठगी पीड़ित को 40 हजार रुपये वापस
साइबर थाना नवगछिया ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार महेशपुर निवासी पंकज कुमार यादव को 40 हजार रुपये वापस दिलाए। वहीं खरीक के बिट्टू राज, नया टोला के श्रवण कुमार और राघोपुर के सुमित कुमार सुमन के मामलों में भी राशि वापसी की प्रक्रिया शुरू की गई है। पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत