पट्टी: ढिढुई एकडरिया गांव में भूत-प्रेत के विवाद में मां और दो बेटियों की लाठी-डंडों से पिटाई का आरोप
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के ढिढुई एकडरिया गांव में भूत-प्रेत को लेकर हुए विवाद में एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट की घटना में मां और उसकी दो बेटियां घायल हो गईं। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।गांव निवासिनी नजमा बेगम पत्नी स्वर्गीय जुम्मन खान ने पुलिस को दिए शिकायती प