ब्यौहारी: ब्यौहारी थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय किशोरी लापता, पुलिस कर रही है तलाश
पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के नगर की रहने वाली एक 17 साल की किशोरी घर से अचानक कही लापता हो गई है। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कही पता नहीं चल पाया है।जिसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे हैं और मामले की शिकायत पुलिस से की है।मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। यह मामला रविवार सुबह 8 बजे दर्ज किया गया है।