ब्यौहारी: देवलौंद देवझड़ समधिन नदी के पास सड़क पर हाथी खड़ा रहा, लगा लंबा जाम
एक हाथी शहडोल रीवा मार्ग में स्थित देवझड़ समधिन नदी देवलौंद के पास सड़क पर आ गया। शहडोल से रीवा और रीवा से शहडोल आने जाने वाले वाहनों की सड़क पर लंबी कतारे लग गई, कई यात्री बसें भी इस जाम में फंसी रही। स्थानीय लोगों की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की तीन टीमों ने हाथी की निगरानी की, मार्ग आधे घंटे तक बंद रहा। वीडीओ शनिवार सुबह 6 बजे सामने आया है।