ब्यौहारी: अमलाई ओसीएम में डोजर और ऑपरेटर को रेस्क्यू टीम नहीं निकाल पाई, परिजनों को अब मृत्यु प्रमाण पत्र का इंतजार
डोजर ऑपरेटर की मौत परिजनों ने अधिकारियों के कहने में मान ली है अब मृत्यु प्रमाण पत्र का परिजन इंतजार कर रहे हैं 11 अक्टूबर को ओवी डालने के दौरान हादसा हुआ था मशीन के साथ-साथ ऑपरेटर गहरे पानी में डूब गए थे जिन्हें निकालने सेना तक आई लेकिन निकल नहीं पाई। शुक्रवार सुबह 9:00 बजे परिजनों ने बताया कि हम अब मृत्यु प्रमाण पत्र का इंतजार कर रहे हैं।