शिवपुरी: साजौर गांव में परचून की दुकान से देसी शराब बिकने का वीडियो सामने आया
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के साजौर गांव से रविवार सुबह देशी शराब की कथित बिक्री का वीडियो सामने आया। वीडियो में एक युवक हाथ में शराब का क्वार्टर लेकर इसे गांव की परचूनी दुकान से खरीदने का दावा करता नजर आ रहा है। पास बैठे एक युवक द्वारा कथित तौर पर दुकान का नाम भी बताया जा रहा है। हाल ही में साजौर, नया अमोला, अमोलपठा और थरखेड़ा में ग्रामीणों ने शराब