सुसनेर: नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने साइकिल से किया वार्डों का भ्रमण, हेल्पलाइन पर मिल रही शिकायतों का हो रहा निराकरण
अध्यक्ष प्रदीप सोनी न सिर्फ स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक कर रहे है बल्कि साइकिल चलाकर लोगो को पर्यावरण का संदेश भी दे रहे है। शुक्रवार की सुबह साढे 7 बजे उन्होंने साइकिल से वार्डो का भृमण किया। मैना रोड़ पर नगर परिषद के अमले के साथ हेल्पलाइन पर मिल रही शिकायतो का निराकरण भी कराया। अध्यक्ष ने वार्डवासियों से सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नही फेकने की अपील की।