कैराना: भभीसा के निकट आवारा कुत्ते से टकराई बाइक, दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए
Kairana, Shamli | Oct 18, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के भभीसा के निकट सड़क हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि बाइक के सामने अचानक आवारा कुत्ता आ गया, जिस कारण बाइक टकरा गई और बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद रेफर कर दिया।