वारासिवनी: 28 से 30 सितंबर की देशव्यापी बैंक हड़ताल टली, खुले रहेंगे बैंक
बैंकों में 5 डे वर्किंग की मांग को लेकर 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल फिलहाल टल गई है। इंडियन बैंक एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच रविवार देर रात हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में कर्मचारियों की छुट्टियों से जुड़ी मांग पर समिति गठित करने को लेकर सहमति बनी, जिसके बाद प्रस्तावित हड़ताल स्थगित कर दी गई।