अशोक नगर: AK-47 का टैटू, गले पर GUN गैंगस्टर बनने के शौक में बना लुटेरा, तीन जिलों में मचाया आतंक, कोतवाली पुलिस ने दबोचा
अशोकनगर पुलिस ने तीन जिलों में लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राज उर्फ राजबम सोनी गैंगस्टर बनने का शौकीन था, जिसके हाथ पर AK-47 का टैटू और गले पर GUN लिखा हुआ है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने दो साथियों के साथ अशोकनगर, मक्सी और पीथमपुर में लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।