जौनपुर: पुलिस मुठभेड़ में 5 बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली; भारी मात्रा में अवैध असलहे बरामद
जौनपुर के जलालपुर और केराकत थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार रात मुठभेड़ के दौरान 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जलालपुर पुलिस ने मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे बताया कि संदिग्धों ने घिरने पर पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल की पहचान सोनल वर्मा निवासी बीरमपुर, केराकत के रूप में हु