बक्सर: बक्सर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 7 लोगों से ₹12 हजार का जुर्माना वसूला गया
Buxar, Buxar | Apr 27, 2026 बक्सर नगर में जाम की समस्या से निपटने के लिए डीएम के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज कर दिया गया है। सोमवार को नगर परिषद की टीम ने जेसीबी के साथ ताड़का नाला, रामरेखाघाट से अभियान शुरू किया। अभियान सोमवार को 3:00 बजे अपराह्न में शुरू किया गया।टीम पुराना कचहरी, पीपी रोड, ठठेरी बाजार, सत्यदेवगंज, मेन रोड और पुलिस चौकी होते हुए नगर परिषद कार्यालय तक पहुंची।