बिजनौर: बिजनौर में कौशल विकास केंद्र पर कार्यरत मैनेजर का सीडीओ के नाम पर रिश्वत लेते वीडियो हुआ वायरल
Bijnor, Bijnor | May 10, 2026 बिजनौर में आईटीआई में स्थित कौशल विकास केंद्र पर कार्यरत मैनेजर रोहतास पांडे का सीडीओ के नाम पर रिश्वत लेते वीडियो वायरल हो रहा है। रविवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार सीडीओ के नाम पर रोहतास पांडे और मारकंडे चौरसिया पैसे की डिमांड कर रहे हैं। इस मामले में सीडीओ ने बताया कि साल 2023 का यह वीडियो है। शिकायत मिली है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी