दुमका: दुमका के एनएसएस के स्नेहा और अजय मोदी कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे
Dumka, Dumka | Dec 14, 2024 दुमका राष्ट्रीय सेवा योजना निदेशालय, नई दिल्ली द्वारा साहिबगंज कॉलेज की स्नेहा कुमारी और एसपी कॉलेज, दुमका के अजय मोदी का चयन गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2025 के लिए हुआ है. यह परेड 1-31 जनवरी 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित होगी. शनिवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार झारखंड से केवल चार स्वयंसेवकों का चयन हुआ है, जिसमें स्नेहा और अजय का चयन गर्व का विषय है.