दुमका: दुमका में यूएसए के राजदूत और माल्टा के उच्चायुक्त का आदिवासी रीति-रिवाज से स्वागत
Dumka, Dumka | Dec 14, 2024 दुमका: जिले के दुधानी इलाके में स्थित यीशु जोहार नामक संस्था में आज भारत में यूनाईटेड स्टेट ऑफ अमेरिका ( USA) के राजदूत एरिक गार्सेटी और माल्टा के उच्चायुक्त रूबेन गौसी पहुंचे. ईसाई मिशनरी के दुमका इकाई से जुड़े अधिकारियों और स्टूडेंट्स के द्वारा उनका आदिवासी संथाल तौर - तरीकों से स्वागत किया गया.