लखीमपुर: फूलबेहड़ ब्लॉक के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय ओदरहना का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
लखीमपुर खीरी जिले के ब्लॉक फूलबेहड़ ओदरहना गांव के संविलियन उच्च प्रार्थमिक विद्यालय का डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया है। विद्यालय पहुंचकर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने पूरे विद्यालय का भ्रमण कर शिक्षा की व्यवस्थाओं का जाएजा लिया है। साथ ही विद्यालय की रसोई को भी देखा है। निरीक्षण के दौरान बीएसए प्रवीण कुमार भी मौजूद रहे।