लखीमपुर खीरी के ओयल जिला अस्पताल परिसर में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बीते दिनों महिला चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या को लेकर रेजिडेंट संगठन के बैनर चले चिकित्सकों ने धरना प्रदर्शन किया है। चिकित्सकों ने धरना प्रदर्शन के दौरान टेंट में ओपीडी कर आए हुए मरीजों को देखकर उनका इलाज किया है।