लखीमपुर: एससी एसटी कानून को लेकर बहुजन समाज पार्टी के अनेकों कार्यकर्ता पहुंचे कलेक्ट्रेट, ज्ञापन सौंपकर जमकर करी नारेबाजी
एससी एसटी एक्ट में संशोधन की मांग को लेकर बुधवार को पूरे उत्तर प्रदेश में बसपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है। जिसमें एससी एसटी एक्ट में किए गए बदलाव को लेकर लखीमपुर शहर के अलग-अलग इलाकों में विरोध प्रदर्शन किया गया है। बसपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्टोरेट पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा है।