वारिसनगर: श्री संत रविदास की 650वीं जयंती पर चार पंचायतों में विकास शिविर, ग्रामीणों को मिली जानकारी
श्री गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर राज्य स्तर पर चलाए जा रहे श्री गुरु संत रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत वारिसनगर प्रखंड की चार पंचायतों में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत श्री संत रविदास विकास शिविर आयोजित कर सामाजिक समरसता, शिक्षा, विकास एवं जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।