बखरी: बखरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, वसूला ₹29 हजार का जुर्माना
बखरी थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। लोग पुलिस से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेते नजर आए। थाना अध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी ने बताया की चेकिंग के दौरान लगभग 29000 रुपए का चालान काटा गया।