कामां: कामां में परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे एसपी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
डीग SP शरण गोपीनाथ ने सोमवार शाम 7 बजे बृज84 कोस परिक्रमा के दौरान कामां की नौनेरा सीमा तक परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने विभिन्न नाकों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं से सहजता से बातचीत की और यात्रा के दौरान मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। SP ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार रखने तथा सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा