लखीसराय: ईरिक्शा से चोरी की गई तीन बैटरियां बरामद तीन गिरफ्तार,दो विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध,पीरी बाजार थाना क्षेत्र का मामला
लखीसराय। पीरीबाजार थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा से चोरी की गई तीन बैटरियां बरामद कर ली हैं। मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है। सोमवार की संध्या 6,17 सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार चोरी की घटना सूचना मिलने के बाद मानवी अनुसंधान के आधार पर छापेमारी की गई।