मोहनलालगंज: निगोहा पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के लिए किया जागरूक
पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत निगोहा थाना पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा और सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090 (वूमेन पावर लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन) की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध, ऑनला