रायगढ़: फटहामुड़ा में अवैध कब्जे पर होगी कार्रवाई, तालाब का होगा सीमांकन
शहर के तालाबों को सुंदर बनाने के लिए काम किए जा रहे हैं फटहामुड़ा तालाब में करीब सवा तीन करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण हो रहा है। इस बीच जानकारी सामने आई है कि क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक कलेक्टर ने बेजा कब्जा हटाने का सख्त निर्देश दिया है।