रोहतक: रोहतक में नया पुल 31 दिसंबर तक नहीं बन पाएगा, ठेकेदार की सुस्ती से 2 साल तक विलंब
Rohtak, Rohtak | Nov 8, 2026 रोहतक के सुखपुरा चौक पर 1175 मीटर लंबे पुल का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो पाया। 70% काम होने के बावजूद 9 पिलर पर लेंटर का काम बाकी है। जुलाई 2025 में पिलर की पीयर कैप गिरने से काम में और देरी हुई। ठेकेदार की सुस्ती के कारण अब पुल 31 दिसंबर 2026 तक भी पूरा होने की संभावना कम है।