ओबरा: ओबरा थाने की पुलिस ने दो अजमानतीय वारंटियों को किया गिरफ्तार
अजमानतीय वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ओबरा थाने की पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तारबकर न्यायिक हिरासत में भेजा है। दोनों वारंटियों की पहचान थाना क्षेत्र के डिहरा गांव निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र उपेंद्र सिंह तथा अरंडा गांव निवासी रामधनी साव के पुत्र सोनू साव उर्फ सुरेश साव के रूप में की गई है।