रफीगंज: रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में 31 कन्याओं को विवाह सामग्री का वितरण किया गया, सामाजिक पहल की हुई सराहना
रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को कन्यादान महा कल्याण ट्रस्ट की ओर से 31 जरूरतमंद कन्याओं को विवाह सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया। सोमवार अपराह्न 3:30 में रवि लाल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी में सहयोग करना है। कमलेश यादव ने इस कार्य की सराहना किया।