जमुई: मंझवे मोड़ के पास अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 3 लोग घायल, डॉक्टर ने एक युवक को पटना रेफर किया
Jamui, Jamui | Nov 2, 2024 मंझवे मोड़ के पास शुक्रवार की देर रात करीब 11:00 बजे पुलिस को देख लाइट बंद कर भाग रही अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक बालक और दो युवक बुरी तरह घायल हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक युवक को पटना रेफर कर दिया गया।