मुंगेर: मुंगेर में भीषण गर्मी का कहर, सिविल सर्जन ने कहा- हीट वेव वार्ड में लू पीड़ितों का बेहतर इलाज जारी
Munger, Munger | May 27, 2026 मुंगेर में भीषण गर्मी का कहर, हीट वेव वार्ड में लू पीड़ितों का बेहतर इलाज : सिविल सर्जन मुंगेर जिला मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार जारी है। बढ़ते तापमान के कारण बड़ी संख्या में लोग लू (हीट वेव) की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में जिला स्वास्थ्य विभाग ने लू से पीड़ित मरीजों के समुचित इलाज के लिए विशेष व्यवस्था की है।