कर्वी: सीतापुर के चितरा गोकुलपुर में उधार लिए पैसे मांगने पर दबंगों ने व्यक्ति के साथ की मारपीट, मामला दर्ज
सीतापुर के चितरागोकुलपुर में 24 दिसंबर 2025 को विनोद पटेल और उसके पारिवारिक जनों ने महेश कुमार शुक्ला के साथ जमकर मारपीट की है। महेश ने बताया कि विनोद उनसे पैसे उधार लिए थे जिनको मांगने पर विनोद और उसके साथ मारपीट की गई है। वहीं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है,और आज शुक्रवार की सुबह 11 बजे घायल महेश का जिला अस्पताल में मेडिकल जांच कराया है।