गुलाना: 250 पौधे लगाकर विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प ,सेवा संकल्प अभियान के तहत अकोदित सांदीपनि विद्यालय में
अकोदिया के महाराणा प्रताप सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे सेवा संकल्प अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने विद्यार्थियों के साथ 250 पौधे रोपे। बच्चों ने पेड़ों की आकर्षक वेशभूषा में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मंत्री ने पौधों के महत्व बताते हुए उनकी देखभाल करने की अपील की