सबलगढ़: से 16वीं वैष्णो देवी पैदल यात्रा रवाना: 50 से अधिक भक्त 32 दिन में 1200 KM तय कर 12 अगस्त को पहुंचेगी कटरा
सबलगढ़ मां वैष्णो देवी की 16वीं पैदल रथ यात्रा सोमवार दोपहर सबलगढ़ से श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। पिछले 13 वर्षों से लगातार निकल रही यह यात्रा इस बार भी सिमरौदा किरार क्षेत्र से शुरू होकर 32 दिनों में करीब 1200 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 12 अगस्त को जम्मू-कटरा पहुंचेगी। यात्रा में 50 से अधिक श्रद्धालु शामिल हैं।