श्री गंगानगर: श्रीगंगानगर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा केंद्रीय कार्यक्रम में चलाया गया तलाशी अभियान
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jul 2, 2026
श्रीगंगानगर केंद्रीय कारागृह में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गुरुवार को दोपहर 2 बजे तलाशी अभियान शुरू किया गया। सर्च अभियान में एसडीएम नयन गौतम, सीओ सिटी विष्णु खत्री, कोतवाल पृथ्वीपाल सिंह, जवाहर नगर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह, सदर थाना प्रभारी सुभाष तथा पुरानी आबादी थाना प्रभारी रमेश न्योल सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।