कांके: सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में दो पड़ोसी आपस में भिड़े, लाठी-डंडे से किया हमला
Kanke, Ranchi | Apr 18, 2026 सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब दो बजे आपस में दो पड़ोसी भीड़ गए, इस दौरान बात इतनी बढ़ गई कि एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।