बांसवाड़ा: अंकलेश्वर में रास्ते में हुई डिलीवरी, मां-बच्चा सुरक्षित, अरविंद डामोर ने प्रसूता को निजी वाहन से एमजी अस्पताल पहुंचाया
मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल उस समय देखने को मिली जब कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अरविंद डामोर ने प्रसूता महिला की मदद के लिए तुरंत आगे आकर बुधवार शाम 4 बजे निजी वाहन से एमजी अस्पताल पहुंचाया।प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकलेश्वर अपने पीयर आई महिला इतरी को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवारजन उसे उपचार के लिए एमजी अस्पताल लेकर आ रहे थे।