बांसवाड़ा: जीपीओ सर्कल पर डंपर ने बाइक को चपेट में लिया, बाइक चालक की बची जान; डंपर चालक फरार
शहर के व्यस्ततम जीपीओ सर्कल के पास बुधवार शाम 5:45 बजे एक अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि इस भीषण हादसे में बाइक चालक की जान बच गई और वह सुरक्षित है, हालांकि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।मौके से डंपर चालक फरार हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।