बांसवाड़ा: शहर के नया बस स्टैंड पर फूड लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन शिविर में मिला अच्छा रिस्पॉन्स, कई कारोबारियों ने कराया पंजीकरण
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खुशपाल सिंह राठौड़ के निर्देशन में शहर के नया बस स्टैंड के पास बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग की ओर से फूड लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य खाद्य कारोबारियों को एफएसएसएआई के अंतर्गत लाइसेंस एवं पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराना रहा।शिविर में व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।