विदिशा नगर: NSUI का प्रदर्शन: 7 माह से वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों के समर्थन में सौंपा ज्ञापन
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष पार्थ रघुवंशी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताई गई। बताया गया कि शिक्षकीय और गैर-शिक्षकीय कर्मचारी पिछले 7 महीनों से वेतन न मिलने के कारण परेशान हैं।