ब्यौहारी: कृषि कार्य के लिए जा रहा ट्रैक्टर पलटा, इंजन के नीचे दबने से युवक की दर्दनाक मौत,देवलौंद के रमपुरवा गांव की घटना
देवलौंद थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव मे ट्रैक्टर खेत की जुताई करने जा रहा था, तभी रास्ते में सड़क किनारे गड्डे में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, इंजन के नीचे दबने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच मामले की पड़ताल में जुटी है।