ब्यौहारी: ब्यौहारी के ग्राम टिहकी निवासी युवती की शिकायत पर दर्ज हुआ आरोपी पर दुष्कर्म का मामला, आरोपी नगर से गिरफ्तार
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम टिहकी निवासी एक युवती के साथ लगातार तीन साल तक दुराचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेज दिया है। युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसके साथ शादी का झांसा देकर घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को नगर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।