बयाना: बयाना में तेज रफ्तार कार नाले में पलटी, एयरबैग खुलने से दो चचेरे भाइयों की जान बची
बयाना-भरतपुर स्टेट हाईवे पर मुर्रकी गांव के पास शनिवार दोपहर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में गिर गई। हादसे में कार पलट गई और उसमें सवार दो चचेरे भाई घायल हो गए। गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुल गए, जिससे दोनों की जान बच गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने घायलों को बयाना अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।