बेगूसराय: लोहियानगर थाना पुलिस ने बेगूसराय बस स्टैंड से अपहृत महिला को बरामद किया
लोहिया नगर थाना की पुलिस ने अपहरण की गई महिला को बेगूसराय बस स्टैंड के निकट से सकुशल बरामद कर लिया है. यह बातें सोमवार की शाम 05:00 बजे एसपी मनीष ने परर्स विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि पिछले दिनों लोहियानगर थाना में एक महिला के अपहरण किये जाने का मामला दर्ज किया गया था.