चित्तौड़गढ़: वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जिले भर में दबिश देकर 477 आरोपी किए गए गिरफ्तार
जिला पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़, गिरफ्तारी व एरिया डोमिनेशन के लिए दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया। मंगलवार व बुधवार को जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की 146 विशेष टीमों द्वारा विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई करते हुए दो दिनों कुल 477 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया जिसका प्रेस नोट गुरुवार को जारी किया गया है।