चित्तौड़गढ़: कुंभा नगर सब्जी मंडी में नशे में धुत्त कार चालक ने ऑटो, बाइक व साइकिल को मारी टक्कर
शहर के कुंभा नगर सब्जी मंडी में एक अनियंत्रित कार ने अफरा-तफरी मचा दी। शराब के नशे में धुत्त कार चालक कार लेकर दुकान के बाहर रखे सामान में जा घुसा। इससे पहले उक्त चालक ने रास्ते में एक ऑटो, बाइक व साइकिल को भी चपेट में ले लिया, जिसमें साइकिल पूरी तरह से टूट गई। सदर पुलिस ने कार को क्रेन की मदद से थाने पहुंचाया।